अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने मामले में संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली ने आज बार में ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया है। मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
कालांवाली में पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली ने आज ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया है। वहीं, बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक जिला डबवाली को दी गई शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां आईजी हिसार, डीजीपी हरियाणा और गृह मंत्री हरियाणा को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने गांव जगमालवाली से कालांवाली उपमंडल न्यायालय आ रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव जगमालवाली के वाटर वर्क्स के पास डायल 112 गाड़ी के स्टाफ जगदेव सिंह, बलजीत सिंह व शंकर लाल ने उन्हें कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से रोककर तलाशी ली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी गाड़ी की तलाशी लेने के साथ मोबाइल फोन में भी तलाशी ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से इसका कारण पूछा तो उन्हें कथित रूप से अपमानित किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डायल 112 वाहन को अपने निर्धारित पेट्रोलिंग कार्य के बजाय राहगीरों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया गया।