झज्जर। शहर में मंगलवार को 12 बैंकों के कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान यूनाईटेड फाॅर्म ऑफ बैंक यूनियनस के बैनर तले हड़ताल की गई। इस दौरान लगभग 250 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा।
हड़ताल के दौरान यूनाईटेड फाॅर्म ऑफ बैंक यूनियनस के सदस्य अमित सहरावत ने बताया कि वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर हड़ताल पर रहे।
इस संबंध में आईबीए और यूएफबीयू के बीच 8 मार्च 2024 को एक समझौता हुआ था और इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। 22 और 23 जनवरी को सीएलसी के साथ सुलह बैठकें हुईं। आईबीए, डीएफएस और यूएफबीयू के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इसलिए बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सभी 12 बैंकों के लगभग 90 कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया और जिले में लगभग 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान प्रवीन रुहिल, ईश्वर गुलिया, माेनू यादव, सचिन, रजनी सैनी, पूनम यादव व राजेश यादव मौजूद रहे।
लोगों को लौटना पड़ा
बैंकों में पैसे निकालने, जमा करवाने सहित अन्य कार्यों को लेकर लोग बैंकों में पहुंचे लेकिन हड़ताल के चलते उनको मुख्य गेट से ह लौटना पड़ा। शहर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह पीएनबी में पैसे निकालने के लिए आए थे लेकिन उसे गेट पर ही रोक दिया गया। गार्ड ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल है और कोई काम नहीं होगा। अब बुधवार को ही राशि निकालनी पड़ेगी।
27jjrp38- पुराना बस अड्डा रोड पर स्थित पीएनबी में हड़ताल के बारे में अंदर से उपभोक्ता को जानका- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि