यह टेंडर 27 जनवरी तक मांगे गए हैं। उसके बाद तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार करोड़ 8 4लाख 52 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत की तरफ से लगभग दो किले जमीन भी डिग्गी के निर्माण के लिए दी गई है।
यह जमीन पिछली ग्राम पंचायत ने विभाग काे सौंपी थी। उसके बाद ही विभाग की तरफ से डिग्गी निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा था जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगाया गया है।
जेएलएन से गांव तक पाइप लाइन बिछाकर डिग्गी में पानी लाया जाएगा। यहां पर उसे ट्रीट करके आगामी ग्रामीणों को सप्लाई किया जाएगा।
फिलहाल गांव में पानी की सप्लाई ट्यूबवेलों के जरिए हो रही है। ट्यूबवेल का पानी पीने लायक बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा इस पानी से कपड़े धोने में भी दिक्कत आती है। ग्रामीणों ने समाधान शिविर के अलावा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों व सरकार के समक्ष नहरी पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की थी।
इस पर सुनवाई करते हुए अब यहां पर नहरी पानी की सप्लाई का काम किया जाएगा।
गांव की लगभग 2500 की आबादी
बाकरा गांव की लगभग 2500 के आसपास आबादी है। कई सालों से ट्यूबवेल के जरिये ही गांव में पानी की सप्लाई हो रही है। अब यह पानी बिल्कुल खराब हो चुका है। इसके चलते लोगों ने अन्य विकल्प भी पानी के प्रयोग के लिए शुरू कर रखे हैं।
वर्जन
गांव में नहरी पानी प्रोजेक्ट शुरू करना है। इसके लिए पिछली ग्राम पंचायत ने जमीन विभाग को दी थी। नहरी पानी मिलने से गांव में पानी की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
नीलम, सरपंच, गांव बाकरा
वर्जन
बाकरा गांव में नहरी पानी प्रोजेक्ट के लिए ऑनलाइन टेंडर लगा दिए गए है। इस पर करीब पांच करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू होगा।
राजेश कौशिक, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग