फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 अक्तूबर को दौड़ेगा बहादुरगढ़, रनिंग के जश्न में जुटेंगे हजारों धावक

Tue, 22 Sep 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 99 : बीआरजी ग्रुप द्वारा दौड़ प्रतियोगिता के लिए की गई टी-शर्ट लांच। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) अपने आठ वर्ष पूरे होने पर 7वीं एडिशन एलेंटा मार्ट बीआरजी एनुअल रन का आयोजन कर रहा है। यह दौड़ 11 अक्तूबर को सुबह 5:30 बजे जिमखाना क्लब, सेक्टर-9 में आयोजित होगी। इस आयोजन की ड्राई-फिट टी-शर्ट का मंगलवार को लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

एलेंटा मार्ट के निदेशक विकास अहलावत, विकास नांदल और बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर लॉन्च में मौजूद रहे। दीपक छिल्लर ने बताया कि एलेंटा मार्ट तीन वर्षों से इस रन का सहयोगी है। रन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। इस बार रन का मुख्य संदेश ''रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज'' है। दौड़ में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और बच्चों के लिए 3 किलोमीटर की टाइमिंग चिप वाली दौड़ होगी। एक किलोमीटर की नॉन-टाइम्ड फन रन भी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें