फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: अचानक टूटकर गिरा मेट्रो स्टेशन के गेट पर लगा शटर, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 14 Sep 2023 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

मेट्रो में जाने का रास्ता डेढ़ घंटे तक बंद रहा। लिफ्ट के जरिये ही प्लेटफार्म तक यात्री पहुंचे। यात्रियों ने कहा कि डीएमआरसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर पुराना बस स्टैंड की तरफ बनीं सीढ़ियों के आगे लगा शटर टूटकर गिरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर पुराना बस स्टैंड की तरफ लगा लोहे का शटर गुरुवार की दोपहर अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि इस शटर की चपेट में कोई यात्री नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही डीएमआरसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शटर को ठीक कराने की कार्रवाई शुरू कराई। हालांकि लगभग डेढ़ घंटे तक यह रास्ता यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रहा और उन्हें लिफ्ट के जरिए प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


मेट्रो से सफर करने वाले यात्री पवन शर्मा, योगेश गुप्ता, सुनील कुमार, विनोद शर्मा ने बताया कि वे प्रतिदिन दिल्ली जाने के लिए मेट्रो से सफर करते हैं। यह शटर पिछले कई दिनों से टूटने के कगार पर था। वीरवार को करीब 12 बजे से अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई यात्री व अन्य व्यक्ति नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

उन्होंने शटर टूटने के बारे में मेट्रो के अधिकारियों को बताया। शटर को ठीक करने की कार्रवाई शुरू कराई गई, लेकिन यह डेढ़ घंटे में ठीक हो पाया। यात्रियों ने बताया कि उन्हें वीरवार को काम धंधे पर पहुंचने में देरी हुई, क्योंकि मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर लगा लोहे का शटर टूट गया था और यात्री लगातार लिफ्ट के जरिए प्लेटफार्म तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


लिफ्ट से प्लेटफार्म तक पहुंचने में काफी समय लगता है। डेढ़ घंटे बाद शटर ठीक हुआ तो यात्रियों को राहत मिली। यात्रियों ने कहा कि डीएमआरसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें