फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैष्णो देवी से लेकर दिल्ली तक छाया रहा बहादुरगढ रनर्स ग्रुप

विज्ञापन
-फोटो 53 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को देश के अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक छाये रहे। वैष्णो देवी से दिल्ली तक तीन शहरों में धावकों ने अलग-अलग इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते। 45 से अधिक आयु वर्ग में 10 किमी दौड़ बीआरजी के धावक धर्मवीर सैनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार का दिन बीआरजी के लिए गौरवपूर्ण और उपलब्धियों से भरा रहा। टीम ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों वैष्णो देवी कटरा, नोएडा और दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत के परचम लहराए और फिटनेस व समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बीआरजी के लगभग 60 धावक अपने परिवारों सहित माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दौड़ में भाग लेना और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करना रहा। 21 किमी दौड़ में दीपक छिल्लर ने पेसर की भूमिका निभाकर धावकों को लक्ष्य समय में फिनिश लाइन तक पहुंचाया। 10 किमी रेस में डॉ. किरण छिल्लर ने भारत के झंडे के साथ दौड़ते हुए राह में कई धावकों को प्रेरित किया। दोनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वैष्णो देवी कटरा में हुई दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी के धावक राजेश स्वामी ने 45 से अधिक आयु वर्ग के 10 किमी दौड़ में दूसरा, 35 से अधिक आयु वर्ग में मुकेश मिश्रा ने दूसरा, इसी वर्ग में भोजराज टाक ने तीसरा और महिलाओं के 35 से अधिक आयु वर्ग में 10 किमी दौड़ में डॉ. शालिनी शर्मा ने पहला, 45 से अधिक आयु वर्ग में 10 किमी पूनम अग्रवाल ने दूसरा, 55 से अधिक आयुवर्ग 21.1 किमी में अंजुम कपूर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त रमेश शर्मा, संदीप शर्मा, निरंजन, धर्मेंद्र शर्मा, विनीत, पुष्कर, बानेश, विजय वरुण, राकेश, शरनाम, लक्ष्मण, अमरनाथ, धर्मवीर, संतवती, रामेंद्र, दिनेश चंद्र, सीमा रानी, नवीन, मोहक, सोनिया गुर्जर, साची सिंह, पंकज धर, उषा, रक्षा, राज कपूर, प्रमिला, निधि अग्रवाल, पूनम वर्मा व अन्य ने दौड़ पूरी की। वहीं नोएडा में आयोजित रन फॉर रिमेम्बरस में बीआरजी के धावकों ललिता पांडे ने 50 से अधिक आयुवर्ग में 10 किमी में पहला, राजेन्द्र सिंह बावा ने 6.3 किमी ओपन कैटेगरी में पहला, शमशेर सिंह ने 6.3 किमी ओपन कैटेगरी दूसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली के कनाट प्लेस में आरके मोर, नवीन राणा और विजय दहिया ने बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन




-फोटो 53 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें