फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 2026 में नए लुक में नजर आएगा बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन, 80 प्रतिशत कार्य पूरा

Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 67 : रेलवे स्टेशन नवीनीकरण का चल रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमृत भारत योजना के तहत बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का कार्य पिछले दिनों बंद हो गया था। उम्मीद है कि वर्ष 2026 में यह शानदार लुक में नजर आएगा, इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के चलते शहरवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

यहां पर बड़ी पार्किंग, ऑटो स्टैंड के साथ-साथ हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही रंग-बिरंगे फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। बड़े पार्क का कार्य भी शुरू हो गया है। स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद यह इलाका देखने लायक होगा। कार्य चलते हुए करीब दो साल हो गए हैं। स्टेशन के नवीनीकरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां पर पार्किंग, पार्क और सड़क बनाई जा रही है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत बहादुरगढ़ में जीआरपी थाने का भी निर्माण किया गया है। पहले यह थाना रेलवे स्टेशन पर ही था। अब उसे माल गोदाम के नजदीक रेलवे अंडर पास की तरफ बनाया गया है। रेलवे स्टेशन के बड़े एरिया में पार्किंग बनाने का काम किया गया है। इसके दूसरी तरफ पार्क भी बनाया जाएगा। रेलवे रोड से अंडरपास को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण भी जोरशोर से किया जा रहा है। स्टेशन का लगभग 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर अब फर्श पर पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को अति सुंदर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया, लैंड स्केपिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।


रेलवे की जमीन के साथ लगती कॉलोनियों की दीवार के साथ बनाई गई सड़क

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन की बाउंड्री के साथ सड़कों का निर्माण होगा। पार्किंग भी बड़ी बनाई जा रही है। स्टेशन पर 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की प्लानिंग है। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्चस्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्मों व शेडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें