फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जॉर्डन में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड विजेता खुशी का स्वागत

Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 57 : जॉर्डन में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी खिलाड़ी खुशी का किया गया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जॉर्डन में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की बेटी खुशी अहलावत ने अपने भार वर्ग में फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। खुशी के बहादुरगढ़ लौटने और स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खुशी को बादली रोड पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जीप में ले जाया गया। नोटों और फूलों की मालाओं से बॉक्सर खुशी अहलावत का स्वागत किया गया। खुशी नौंवीं कक्षा की छात्रा है और बहराणा गांव की बेटी है। वह बहादुरगढ़ के महाराजा सूरजमल स्कूल में पढ़ती है। इससे पहले भी खुशी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है।

खुशी अहलावत ने जॉर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-15 वर्ग के 35 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया है। स्कूल के चेयरमैन प्रो. श्याम सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह कटारिया, उप प्रधानाचार्य मुकेश रानी समेत सभी शिक्षक खुशी के इस प्रदर्शन से गदगद हो गए। उनके पिता एवं कोच संदीप अहलावत का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। खुशी बहादुरगढ़ स्थित अहलावत बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करती है। कोच संदीप अहलावत ने बताया कि खुशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर को हराया था। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें