फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदर्शन: बहादुरगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी; दिल्ली जाने वालों को होगी परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 02:56 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बॉर्डर पर बढ़ी हुई सुरक्षा जांच का असर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। बहादुरगढ़ से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जांच के तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर बहादुरगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली जाने की संभावना को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन




प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ी
पुलिस ने टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर, कांनोदा बॉर्डर, यूईआर-II और रोहद टोल सहित कई प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। इन नाकों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है और दिल्ली जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों का जायजा
सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है और प्रदर्शन के मद्देनजर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


यात्रा में देरी की संभावना
बॉर्डर पर बढ़ी हुई सुरक्षा जांच का असर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। बहादुरगढ़ से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है और यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से थोड़ा पहले निकलें तथा यात्रा से पहले ट्रैफिक व मेट्रो सेवाओं की जानकारी अवश्य लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें