साल्हावास। गांव बिरोहड़ के पहलवान एवं एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत के सम्मान में रविवार को होने वाले अभिनंदन समारोह के लिए आयोजन समिति ने निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों ने वीरवार को इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को उनके निवास पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा। चौटाला ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए अमन सहरावत को हरियाणा और देश का गौरव बताया।
समिति के सदस्यों ने बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया। आयोजन समिति के अनुसार, अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके स्वागत में गांव बिरोहड़ में विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।