फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वसम्मति से हुआ बहादुरगढ़ मंडल बूथ अध्यक्ष के चुनाव

Fri, 03 Jan 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 61: ऋषि भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष का पत्र सौंपते हुए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश भर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व संगठनात्मक चुनाव हो रहा है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ मंडल के बूथ अध्यक्षों का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ मंडल के अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 प्रतिशत बूथों के अध्यक्ष बनाने का मापदंड पार्टी ने तय किया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने की।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से तय समय में बहादुरगढ़ विधानसभा व झज्जर के चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे। मुख्य रूप से दिनेश कौशिक को आदर्श नगर का बूथ संख्या 177, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी व नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी को जटवाड़ा बूथ संख्या 145, 146, पंकज जैन को पटेल नगर बूथ संख्या 55 , मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज को देव नगर बूथ संख्या 178, भीम सिंह प्रणामी को बूथ संख्या 63 व एडवोकेट बलबीर दलाल को बूथ संख्या 54 का जिम्मा सौंपा गया है। इस मौके पर भीम सिंह, चेयरमैन कर्मवीर, दिनेश , पार्षद पवन, डॉ. ओमवीर, बलबीर, संतोष, मधु, सचिन, डॉ. मुकेश शर्मा, रमेश आर्य, पंकज गांधी, संजय सैनी, विजय, नरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र अहलावत, तरुण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें