फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की बेटी तनिष्का शर्मा का महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में चयन

विज्ञापन
24jjrp11- झज्जर। तनिष्का शर्मा - फोटो : महिला लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का चयन बीसीसीआई की तरफ से आयोजित होने वाली महिला अंडर-19 टी-20 ट्राॅफी के लिए हरियाणा टीम में हुआ है। तनिष्का शर्मा इससे पहले कई बार हरियाणा टीम की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई की तरफ से 26 अक्तूबर से 12 नवंबर तक महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से हरियाणा टीम का चयन किया गया है, जिसमें बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का चयन किया गया है।
तनिष्का शर्मा का पिछली बार भी महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए चयन किया गया था। टीम में चयनित होने पर परिवार व कोच में खुशी का माहौल है। तनिष्का शर्मा के पिता पुनीत शर्मा कंपनी में कार्यरत हैं और उनकी माता प्रियंका गृहिणी हैं।
विज्ञापन

तनिष्का शर्मा पिछले करीब पांच वर्षों से क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। इससे पहले तनिष्का शर्मा अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से खेल चुकी हैं। तनिष्का शर्मा शीर्ष क्रम की बल्लेबाज खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष खेली गई प्रतियोगिताओं में भी तनिष्का शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा था।
वह श्री राम नारायण क्रिकेट अकादमी और चैंपियन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। तनिष्का शर्मा का अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।


इन टीमों के साथ होंगे हरियाणा के मैच
हरियाणा टीम के लीग चरण में पांच मैच होंगे, जिसमें 26 अक्तूबर को विदर्भ, 27 अक्तूबर को चंडीगढ़, 29 अक्तूबर को बड़ौदा, 31 अक्तूबर को राजस्थान, दो नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर के साथ ली मैच होंगे। इसके बाद 6 नवंबर से 12 नवंबर तक नॉक आउट मैचों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें