फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इफकाें केंद्र पर 400 बैग डीएपी बैग का वितरण

विज्ञापन
25jjrp13- झज्जर। सरकारी दुकान में रखा गया डीएपी और यूरिया। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र पर शनिवार को किसानों को 400 बैग डीएपी खाद वितरित किया गया। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान पर अभी मशीन में डीएपी नहीं चढ़ाया गया है, जिसके बाद ही वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान पर 500-500 बैग डीएपी पहुंचा था। शनिवार को इफको केंद्र पर मशीन में डीएपी चढ़ाने के बाद किसानों को खाद का वितरण शुरू किया गया। सरकारी दुकान पर भी मशीन में डीएपी चढ़ने के बाद वितरण किया जाएगा।

इफको केंद्र पर अभी करीब 1800 बैग यूरिया उपलब्ध है, जबकि सरकारी दुकान पर करीब 550 बैग यूरिया बचा हुआ है। आने वाले किसानों को यूरिया के बैग वितरित किए जा रहे हैं। वर्तमान में किसानों की ओर से डीएपी की मांग अधिक की जा रही है। एचएलआरडीसी के उप प्रबंधक बालकिशन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 500 बैग डीएपी की आईं थीं। इसके अलावा अभी 550 बैग यूरिया उपलब्ध है जिसे आने वाले किसानों को वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें