फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद की टीमें जीत के साथ अगले दौर में

Thu, 26 Dec 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 72: दूसरे दिन प्रतियोगिता में शुभारंभ पर​खिलाड़ियों से परिचय लेती प्राचार्य
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़) । बादली में चल रहे फुटबाॅल महाकुंभ के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन इलीट क्लब, गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया जबकि दादा सारंग देव क्लब बादली और पेसन क्लब बहादुरगढ़ की टीम मैच हार गई।
विज्ञापन

वीरवार को पहला मुकाबला दादा सारंग देव क्लब बादली और इलीट क्लब वजीरपुर गुरुग्राम के बीच खेला गया। मैच में शुरू से ही इलीट क्लब की टीम ने दबाव बनाया और दो गोल दागकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दूसरा मुकाबला शिव शक्ति क्लब बादली और खेड़ला गुरुग्राम के बीच हुआ। इसमें गुरुग्राम ने जीत दर्जकर अगले दौर में स्थान बनाया। गुरुग्राम ने तीन गोल किए जबकि बादली की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। अन्य मुकाबला एफसी क्लब बादली और गढ़वाल क्लब सोहना के बीच हुआ। गढ़वाल ने शुरू में दो गोल दाग दिए जबकि बादली के खिलाड़ी गोल के लिए संघर्ष करते नजर आए।
शहीद भगत सिंह क्लब फरीदाबाद और पैसन क्लब बहादुरगढ़ के बीच मुकाबले में फरीदाबाद ने शुरू में एक गोल से बढ़त बना ली और मैच के अंत में फरीदाबाद की टीम विजयी रही। मुरादाबाद और नजफगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुरादाबाद के खिलाड़ी शुरू में एक गोल करने में कामयाब रहे। टीम ने नजफगढ़ पर दबाव बनाकर रखा और कुछ देर बाद दूसरा गोल दाग कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रधान विक्की, स्कूल प्राचार्य स्नेहलता, रामभगत, अशोक शोकी, संदीप बादली, महेंद्र सिंह, सोनू, मोनू और जसबीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण और फुटबाॅल प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें