-फोटो 85 : पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते जिलाध्यक्ष विकास
बहादुरगढ़। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर वार्ड 18 से पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, बहादुरगढ़ प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज बली, पूर्व पार्षद महेंद्र छिल्लर, संजय जून नूना माजरा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी पार्टी कार्यालय में बहादुरगढ़ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने सभी समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।