फोटो नंबर71: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पार्टी सदस्य।
बादली। आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बादली की चौपाल में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष रामे प्रधान पहुंचे और दलित समुदाय से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप पेलपा ने की | कार्यक्रम में पहुंचने पर रामे प्रधान का फूल मालाओं के साथ पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया |
रामे प्रधान ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी का कुनबा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में बढ़ रहा है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।