13jjrp29- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में बाजरे का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को एसडीएम ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को किसानों के बचे हुए बाजरे के गेट पास काटने के निर्देश दिए। शहर की अनाज मंडी में गेट पास शुरू होने से पहले बाजरा लेकर पहुंचे किसान गेट पास नहीं कटने से परेशान हैं।
शहर की अनाज मंडी में लगातार किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। वहीं, रविवार को किसानों और आढ़तियों की शुरुआती समय में मंडी में रखे गए बाजरे के गेट पास नहीं काटने को लेकर बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम से बात की गई तो एसडीएम ने सोमवार को इस मामले का समाधान कराने की बात कही थी जिसके बाद सोमवार को एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे अनाज मंडी में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मार्केट कमेटी को मंडी में आढ़तियों की तरफ से लाए गए बाजरे के गेट पास काटने के निर्देश दिए। अब गेट पास काटने के बाद किसानों को सुविधा मिलेगी।