फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी स्कूलों में पटाखा मुक्त दीपावली के लिए स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को पटाखा मुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों ने प्रार्थना सभाओं में पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी नुकसान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और खुशियां साझा कर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि पटाखों से वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इनके धुएं से दमा और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। वहीं, पटाखों के कारण जलने और आग लगने जैसी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पटाखों से दूर रहने और सुरक्षित दीपावली मनाने की सलाह दी गई।
अभियान के तहत स्कूलों में स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध, भाषण, रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा जागरूकता रैलियों और कक्षा परिचर्चाओं के माध्यम से भी पटाखा मुक्त दीपावली का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं पटाखे नहीं चलाने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशी और सद्भाव का पर्व है। विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें