फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्जी आधार कार्ड से जमानत लेने का प्रयास, एफआईआर

Sat, 13 Jun 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल की अदालत में फर्जी आधार कार्ड के जरिए जमानत लेने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जमानत कराने आए व्यक्ति की पहचान रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर निवासी बलराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को बलराज थाना बादली में एक मामले के आरोपी सक्षम की जमानत कराने के लिए अदालत में पहुंचा था। जमानत प्रक्रिया के दौरान अदालत के सीआईएस रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में सामने आया कि बलराज ने अलग-अलग आधार कार्डों का उपयोग कर पूर्व में भी कई मामलों में जमानत ली हुई है।
रिकॉर्ड में विसंगति मिलने पर मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरज यादव की अदालत के रीडर बलवंत सिंह ने थाना सदर बहादुरगढ़ को लिखित शिकायत भेजी। शिकायत के साथ संबंधित आधार कार्डों की प्रतियां तथा सीआईएस रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अदालत पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कार्यवाहक थाना सदर प्रभारी योमेश ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े वकील की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यदि जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें