फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोर्ट में पेशी पर आए युवक को मारने का प्रयास, पांच नामजद

Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक पर कुछ युवकों ने मारने का प्रयास किया। युवक ने वकीलों के चैंबर में घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने मामले में पांच को नामजद किया है।
विज्ञापन

बरहाना निवासी अनिल ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह 18 जनवरी का एक केस में कोर्ट में तारीख पर आया था। उसके साथ गुरुग्राम से साथी अमित, संदीप, दीपक, रोहित भी थे। उन्होंने अपनी गाड़ी उपभोक्ता फोरम के पास बनी पार्किंग में खड़ा कर दी थी। वह दोपहर को कोर्ट से पेशी से पार्किंग में जा रहा था। जब वह वकीलों की पार्किंग के मेन गेट के पास पहुंचा तो देखा कि अनाज मंडी की तरफ रोड पर पार्किंग गाड़ियों के पास 18-20 लड़के बिट्टे और पिस्तोल लेकर उनको मारने के लिए आ रहे हैं।
वह अपनी जान बचाने के लिए वकीलों की चैंबर की तरफ भाग गया। आरोपी बोले की आज तू बच गया। अगर दोबारा मिला तो जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपी भाग गए। जब हम कुछ देर बाद अपनी गाड़ी के पास आए तो उसकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। पुलिस ने मामले में मोहित, बिजे, आकाश, संशु, गोलू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें