फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस वर्दी में घर में घुसे हमलावर, भाई-बहन को लाठी डंडों से पीटा

Sat, 11 Oct 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हम हरियाणा पुलिस से हैं, दरवाजा खोलो.., जैसे ही युवक ने दरवाजा खोला तो तीन हमलावर घर में घुस गए और युवक को बाहर घसीट लिया। छुड़वाने भाई-बहन आए तो हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात वीरवार की रात दुर्गा कॉलोनी की है। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की दुर्गा कॉलोनी में पुलिस की वर्दी में आए तीन हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। राहुल ने पुलिस को बताया कि वीरवार की रात करीब 12:30 बजे तीन युवक एक कार में सवार होकर उनके घर पर पहुंचे।
उन्होंने आवाज लगाई कि हम हरियाणा पुलिस से हैं, दरवाजा खोलो। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो हमलावर घर में घुस गए और राजू को पकड़कर घर से बाहर ले आए। यह देख बहन पार्वती और भाई राहुल बीच बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्हें सिर, हाथ और पैरों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि शोर सुनकर जब कॉलोनी के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग गए। राहुल ने बताया कि हमलावर कौन, वह क्यों आए थे और वह भाई राजू को पकड़कर कहां ले जाना चाहते थे, इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।
सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और कई खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजू के खिलाफ थाना शहर में हत्या का एक मामला दर्ज है और 5-6 महीने पहले ही जमानत पर आया है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी खंगाल रही है।




वीरवार को दुर्गा कॉलोनी में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके से कारतूस और गोलियों के खोल मिले हैं। राजू के खिलाफ पहले शहर थाना में हत्या का एक केस दर्ज है। पुलिस कई एंगल पर अपनी जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


-परमजीत सिंह, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें