-फोटो 55 : भंडारे में प्रसाद वितरित करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने अपने पिता भूप सिंह जून के 88वें जन्मदिवस पर कार्यालय में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने काफी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने नमन करते हुए कहा कि पिता ने सदैव समाजसेवा और धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता दी। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को जीवंत बनाए रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि परिवार आज भी उनके दिखाए मार्ग और संस्कारों पर चलते हुए समाजहित में कार्य कर रहा है। भंडारे में राकेश, सुदेश, मुंडू पहलवान, लीलू नंबरदार और प्रकाश ने प्रसाद वितरण का सेवा कार्य किया।