फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शामिल दो लंगर सेवादारों पर हमला, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जमींदार छात्र संगठन के दो लंगर सेवादार किसान आंदोलनकारियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। एक का पांव टूट गया और दूसरे के सिर और दोनों हाथों में चोट आई है। झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दोनों को वीरवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया। इनमें भिवानी निवासी 21 वर्षीय देवेंद्र के सिर और हाथों में चोटें लगी हैं। जबकि पंजाब के मोगा निवासी 30 वर्षीय सर्वजीत का पांव टूटा हुआ है। डॉक्टर ने दोनों का इलाज शुरू किया और घायलों के साथ आए आंदोलनकारियों की मांग पर एमएलआर काट दी। घायल युवाओं की अस्पताल में मदद करने के लिए किसान नेता प्रदीप धनखड़, विकल्प पचार, महम के जयपाल कुंडू और मीत मान भी शामिल थे। इन किसान नेताओं ने सिविल अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर लंबित कार्रवाई पूरी करवाई।
नागरिक अस्पताल में आपातकालीन केंद्र के सामने किसानों का कई घंटों जमावड़ा रहा। खबर लिखने तक हमले के संबंध में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। किसान नेताओं ने स्थानीय प्रशासन से दोषियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर न्याय की अपील की है। कहा कि हमला करने वाले इन युवाओं को निजामपुर रोड पर शहर के लाइनपार इलाके में ले गए और जानलेवा हमला किया। किसान नेताओं ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर किसान स्थानीय अधिकारियों के साथ मुलाकात कर कड़े फैसले लेने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें