फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अटल मंडल पदाधिकारियों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Sun, 28 Jan 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का स्वागत करते अटल मंडल पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अटल मंडल की ओर से भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के सम्मान में भगत सैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेश कौशिक उपस्थित रहे। मंडल पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंडल की तरफ से पंकज जैन, उप प्रधान पालेराम शर्मा, मंडल प्रभारी रणबीर राठी का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष राजपाल ने कहा कि 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा और रोहतक लोकसभा सीट कार्यकर्ताओं के दम पर जीतकर कमल खिलाने का काम करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ मजबूत करेंगे। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा, केंद्र और प्रदेश की सरकार आम आदमी गरीब आदमी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इस मौके पर परमिंद्र जांगड़ा, उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जय भगवान पांचाल, जितेंद्र नरवाल, अनिल सिंगला, हरिमोहन धाकरे, पार्षद राजेश तवंर, पार्षद प्रवीण कुमार, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें