फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के छुछकवास में ASI ने लगाया फंदा: 3 पेज का सुसाइड नोट मिला, गुरूग्राम में तैनात 2 पुलिसकर्मियों पर आरोप

Wed, 16 Apr 2025 10:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अधिकारी ने बताया कि गांव छुछकवास में एएसआई ने घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव छुछकवास में हरियाणा पुलिस के एएसआई ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसआई के फंदा लगाने की सूचना छुछकवास पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। छुछकवास निवासी एएसआई श्रीभगवान मानेसर के साइबर थाने में तैनात था। बताया जा रहा है कि एएसआई श्रीभगवान का 7 अप्रैल का ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसा हो गया था, जिसके चलते एएसआई पिछले करीब 10 दिनों से मेडिकल छुट्टी पर चल रहा था। मंगलवार को एएसआई ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


आत्महत्या से पहले तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा
बता दे कि एएसआई श्रीभगवान ने आत्महत्या करने से पहले डायरी में तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें गुरूग्राम में तैनात एसआई कमलेश व पीएसआई रामबीर का नाम बातया जा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी निजी स्कूल में अध्यापक की नौकरी करती
बता दे कि मृतक एएसआई श्रीभगवान की पत्नी सपना एक निजी स्कूल में अध्यापक हैं। जिस वक्त घर में घटना हुई, उस वक्त घर में कोई नही था। पत्नी स्कूल में गई थी और दोनों बच्चे भी स्कूल में गए हुए थे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव छुछकवास में एएसआई ने घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक एएसआई ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें गुरूग्राम में तैनात एसआई कमलेश व पीएसआई रामबीर का नाम लिखा हुआ है। सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दज्र कर लिया गया है। -अशोक कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें