सुुुुभाष नगर का एक परिवार सोमवार को धन-धन सतगुरु के आश्रम में गया हुआ था कि इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता के द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कमलेश शर्मा ने बताया कि वह सुुुुभाष नगर की रहने वाली है तथा वह बृहस्पतिवार को अपने बेटे कुलदीप के साथ धन-धन सतगुरु आश्रम में गई हुई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जिस पर उन्होंने सामान चैक किया तो सारे आभूषण गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एफएसल टीम से मौका मुआयना करवाया, जिस पर टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि महिला कमलेश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।