फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलीला में शिव धनुष के टूटते ही श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
14jjrp36- पुराना बस अड्डा परिसर में लव कुश रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित रामलीला में मंचन करते - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। प्राचीन रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, भगवान परशुराम और श्रीराम के बीच हुए संवाद का भव्य मंचन किया गया।
विज्ञापन

धनुष टूटते ही रामलीला प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भगवान परशुराम के क्रोधित होकर सभा में पहुंचने और श्रीराम एवं लक्ष्मण के साथ हुए संवाद का कलाकारों ने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दरबार में पहुंचते ही भगवान परशुराम ने कहा कि यह धनुष किसने तोड़ा है। इस पर श्रीराम ने कहा कि यह धनुष आपके भक्त ने तोड़ा है।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान अंकुश दूहन, पंडित राजकिशन, बाबे मित्तल, सुनील जाखड़, राजेंद्र दहिया, वेदप्रकाश दूहन, गुलाब प्रजापति और रिंकेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पुराने बस स्टैंड परिसर में लव कुश रामलीला का आयोजन जारी रही। बुधवार को श्रीराम के भगवान शिव धनुष तोड़ना, परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर, केकई और दशरथ संवाद के अलावा श्रीराम को वनवास हुआ।
प्रधान महावीर सैनी ने बताया कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य जन जन तक धर्म और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंच पहुंचाना है। इस स्थल पर श्रीमद्भागवत गीता पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है। कमेटी 2016 से लगातार रामलीला का मंचन करती आ रही है। इसके मुख्य कलाकार 1985 से रोल अदा कर रहे हैं।
मुख्य कलाकार महावीर सैनी, राजकुमार , हितेंद्र शर्मा, नरेश कौशिक, मनोज सैनी, कपिल शर्मा, राजेंद्र गोठवाल दीपक सैनी, राजू पटवा, किन्नू यादव, दीपांशु, पन्ना लाल, मामचंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें