फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को वितरित की तुलसी

Thu, 26 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : छात्राओं को तुलसी के पौधे वितरित करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं को तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी वितरित की। साथ ही क्रिसमस के मौके पर चॉकलेट वितरण कर खुशियां बांटी।
विज्ञापन

सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं क्रिसमस के उपलक्ष्य में प्राचार्य ने छात्राओं को चॉकलेट बांटी। क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने का अवसर है। क्रिसमस, अन्य त्योहारों की तरह प्यार, गर्मजोशी, हंसी और एकजुटता के क्षणों का जश्न मनाने का एक आनंदमय समय है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने तुलसी दिवस व क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा भारत अनेकताओं में एकता का प्रतीक है। यहां अलग-अलग धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग हिल मिल कर रहते हैं व एक दूसरे के त्योहार मनाकर खुशियां मनाते हैं व एक ऐसा अवसर होता है जो लोगों को एक साथ लाता है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें