फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वीर सावरकर पार्क में पक्षियों के लिए घोंसले की व्यवस्था की

विज्ञापन
फोटो-57:बहादुरगढ़ के वीर सावरकर पार्क में बनाए गए घोंसले व पक्षियों के लिए की गई दाना-पानी की व्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-13 स्थित वीर सावरकर पार्क में पार्षद मोहित राठी नंबरदार की ओर से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के संरक्षण के लिए अहम कदम उठाया है। पार्क में पेड़ों की छांव के नीचे चबूतरा बनवाया गया है। चिड़ियों के लिए सुरक्षित घोंसले लगाए गए हैं और उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन


पार्षद मोहित राठी ने बताया कि यह पहल केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और जीवों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश भी देती है। गर्मी के दिनों में जब पक्षियों को पानी और आश्रय की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ऐसे में यह प्रयास उन्हें राहत देने के साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

पार्षद मोहित राठी नंबरदार ने वार्डवासियों से अपील की है कि वे भी इस मुहिम में सहभागी बनें और समय-समय पर पक्षियों के लिए दाना डालकर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रकृति और जीवों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें