फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शतरंज प्रतियोगिता में अरहान जैन व अहाना गुलाटी ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
-फोटो 63 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते चेस एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में एक निजी स्कूल में आयोजित हुई दो दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-11 व 17 वर्ग चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अधिकारी संजय गुलिया और उमेश पुनिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में 280 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में अहाना गुलाटी व लड़कों के वर्ग में अरहान जैन ने पहला स्थान पाया। जबकि अंडर-11 में लड़कों के वर्ग में व्योम मल्होत्रा व लड़कियों में अनन्या आनंद ने पहला स्थान पाया।

जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान कश्यप ने बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग में व्योम मल्होत्रा प्रथम, वीराज सौगरवाल दूसरे व अर्णव गोयल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इस वर्ग में अनन्या आनंद ने पहला, जीनत ने दूसरा और जसनूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में अरहान जैन ने प्रथम, अर्शप्रीत ने द्वितीय और सक्षम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में अहाना गुलाटी प्रथम, सौम्या दूसरे व राधिका कोटिया तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैटेगरी से 2-2 विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए चयन किया जाएगा। इससे पहले झज्जर चेस एसोसिएशन की तरफ से जयंत चाहर ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत किया।
हरियाणा चेस एसोसिएशन चेयरमैन नरेश शर्मा ने स्कूल प्रधानाचार्य अर्पिता आचार्य व स्कूल स्टाफ का सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर आसौदा के सरकारी स्कूल के प्राचार्य प्राचार्य ऋषि कुमार, डीईपी विजय छिल्लर व हरेंद्र सिंह, जयंत चाहार उपस्थित रहे।
विज्ञापन




फोटो 63 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते चेस एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें