फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 348 पहुंचा एक्यूआई, लटकी ग्रेप-3 की पाबंदी की तलवार

Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण की रफ्तार तेज हो गई है। रविवार को ये 348 पर पहुंच गया। जिस तेजी से ये बढ़ रहा है उसे देखकर जल्द ही 400 के पार होने के आसार बने हैं। ऐसे में जिले में ग्रेप-3 की पाबंदी की तलवार लटकी है। प्रशासन ने लोगों से कूड़ा और फसल अवशेष न जलाने की अपील कर प्रदूषण रोकने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएक्यूएम ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आमजन के लिए सिटीजन चार्टर भी लागू किया है। रविवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई लाल रंग में 348 पर पहुंच गया। शनिवार को यह 323 पर रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर ग्रेप-3 नवंबर के पहले हफ्ते में लगाना पड़ता है। इसमें आम लोगों के लिए कंस्ट्रक्शन और पेंटिंग वर्क आदि पर रोक रहती है। दिवाली को लेकर अभी ज्यादातर लोग घरों के रेनोवेशन का काम करवा रहे हैं। ऐसे में ग्रेप-3 आता है तो लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्तूबर तक प्रदूषण बेहद खराब ही बना रहेगा। रविवार को नार्थ ईस्ट और नार्थ वेस्ट दिशा से हवा पराली का धुआं लेकर दिल्ली की तरफ पहुंची। इसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।


आम लोगों के सिटीजन चार्टर

-कम दूरी जाने के लिए पैदल या साइकिल का इस्तेमाल करें।

-पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं या फिर अपनी राइड शेयर करें।

-जो लोग वर्क फ्रॉम होम करने की स्थिति में हैं, वह इसको अपनाएं।

-ठंड से बचाव के लिए कोयला या लकड़ी न जलाएं।

-अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को इलेक्ट्रिक हीटर दें।



ग्रेप-3 आया तो ये होंगी पाबंदियां (401 से 450 एक्यूआई तक)

-दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य बंद होंगे। इनमें रेलवे सर्विसेज, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, नेशनल सिक्योरिटी, डिफेंस से जुड़े प्रोजेक्ट, अस्पताल और हेल्थ केयर फेसिलिटी, पब्लिक प्रोजेक्ट जैसे फ्लाईओवर, रोड, हाइवे, ओवरब्रिज, पावर ट्रांसमिशल या डिस्ट्रिब्यूशन, पाइपलाइन, एसटीपी, सफाई से जुड़े निर्माण हो सकते हैं। इन्हें नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


-
वर्जन...

पंजाब में पराली जलाने के बाद दिल्ली की तरफ धुआं बढ़ रहा है। यही दिल्ली के आसपास प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। पराली जलनी बंद नहीं हुई तो जल्द ही एक्यूआई 400 के पार हो जाएगा। ऐसे में ग्रेप-3 लगेगा। इससे कई तरह की पाबंदियां और लागू हो जाएंगी। शहर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग विभागों द्वारा टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-अमित दहिया, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें