फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से सुधरा एक्यूआई

Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों बाद 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने एक्यूआई को सुधार दिया है। शुक्रवार को एक्यूआई 100 पहुंच कर ग्रीन जोन में आ गया। इसके चलते बहादुरगढ़ वासियों को साफ हवा में सांस लेने का अवसर मिली। जबकि वीरवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 200 था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दो दिनों तक हवा कुछ ठंडी रहेगी। इससे न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा गया था। जो शुक्रवार को कम हुआ। सुबह से शाम तक तेज हवा चलती रही। इससे लोगों को शुक्रवार को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और लोगों को तपिश परेशान करेगी। 16 से 20 मार्च के बीच तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि 22 से 24 मार्च के बीच होली से पहले बारिश होने की पूरी संभावना है। यहां तक कि 25 मार्च को दुल्हेंडी के दिन भी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी, लेकिन सर्दी के लौटने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें