फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और आंदोलनरत किसान ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पंजाब के किसानों के पड़ाव में वीरवार देर रात एक और किसान की मौत हो गई। वह 20 दिन से नयागांव पकौड़ा चौक के नजदीक किसानों के जत्थे में ठहरा हुआ था। वीरवार की रात उन्हें अचानक उल्टी हुई तो नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। अब तक टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल 19 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार की रात नया गांव पकौड़ा चौक पर बलदेव सिंह (62) निवासी गांव भाना, थाना पुंडरी, जिला कैथल को अचानक उल्टी होने लगी। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बलदेव सिंह 20 दिन पहले ही यहां आंदोलन में किसानों के समर्थन में पहुंचा था। किसान बलदेव सिंह तीन बच्चों के पिता थे। इनमें दो लड़के व एक लड़की शामिल हैं। तीनों शादीशुदा बताए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बलदेव सिंह की मौत हृदयाघात से हुई। हालांकि इसके असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। एचएल सिटी चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें