झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता विषय पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया।
तंबाकू निषेध क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप, हिन्दी प्राध्यापक शिव शंकर तथा भूगोल प्रवक्ता राजमल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संचालन में कंप्यूटर अनुदेशक प्रदीप राजपूत ने सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने पहला, एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा शिया ने दूसरा तथा एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।