साल्हावास। गांव झामरी निवासी पहलवान अंजलि गहलावत ने 2026 फर्स्ट रैंकिंग सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतते हुए विदेशी सरजमी पर तिरंगा फहराया। यह सीरीज 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया के जाग्रेब में आयोजित की जा रही है।
अंजलि ने क्वालिफाई राउंड में क्रोशिया लीजा नोबिक को 10-0 से हराया। दूसरी कुश्ती में लिंडो नूनस ब्राजील को 8-2 के स्कोर से हराया। सेमीफाइनल में लिंडबोर्क स्वीडन की पहलवान से 10-0 के स्कोर से हराया। इसके बाद कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में अपने ही वतन की भाग्य श्री गोंड को हराया।
कृष्ण अखाड़ा संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि पहलवान पहले भी अंडर 23 आयु वर्ग के लिए आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों से कुश्ती जगत में खुशी की लहर है।
उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी बनीता, खानपुर खुर्द सरपंच कृष्ण कुमार, डिप्टी कमांडेंट धर्म पहलवान, उदय सिंह मुन्ना पूर्व सरपंच, मंगल सरपंच, बीडीसी अमित ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।