फोटो 59: अनिशा राठी का स्वागत करती इनेलो नेत्री शीला नफे सिंह राठी। स्त्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। सोनीपत में आयोजित बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग इंडिया कप में तीनों स्पर्धाओं में अनिशा राठी ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी और खेलप्रेमियों ने अनिशा का भव्य स्वागत किया।
सोनीपत में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ की बेटी अनिशा राठी ने स्क्वॉट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट तीनों ही प्रारूपों में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। अनिशा राठी इनेलो युवा हल्का महासचिव बहादुरगढ़ प्रवीन राठी की बेटी हैं।
नफे सिंह राठी ने कहा कि अनिशा राठी की यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की जीत नहीं बल्कि बहादुरगढ़ की बेटियों की ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मौके पर इनेलो युवा हल्का महासचिव प्रवीन राठी, युवा इनेलो नेता शेखर राठी, राहुल राठौर, अमित बरहाना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।