फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु सामने आने से हादसा, युवक की मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांधरा निवासी दीपांशु (20) अपनी मां के साथ गांव मातन में आया हुआ था। मंगलवार को वह मातन से बहादुरगढ़ जा रहा था। गांव मांडोठी पार करने के बाद वह नहर के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाइक के सामने एक पशु आ गया। इस कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में दीपांशु को काफी गहरी चोटें आई। जख्मी अवस्था में उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 और घायल
बताया जा रहा है कि दीपांशु की बाइक के साथ ही विजय भी अपनी चाची रजनी के साथ पीछे-पीछे चल था। उनकी भी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में विजय, पूनम, रजनी व दो साल की बच्ची अनुष्का घायल हो गई। प्राथमिक उपचार देने के बाद इन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें