फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, रोहतक-दिल्ली रोड सवा 4 घंटे जाम

विज्ञापन
-फोटो 63 : मृतक राहुल की पत्नी तनुजा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विवाद के बाद चलती बस से धक्का दिए जाने से हुई युवक की मौत के मामले में दूसरे दिन परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी परिचालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने और पीड़ित परिवार को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोहतक-दिल्ली रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने बामुश्किल परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर सवा दो बजे तक करीब सवा चार घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


दहकोरा गांव निवासी राहुल शुक्रवार को निजी बस से घर लौट रहा था। परिचालक के साथ बस रोकने को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान परिचालक ने राहुल को चलती बस से लात मारकर नीचे गिरा दिया था। सड़क पर गिरने से राहुल की मौत हो गई थी। राहुल की मौत से नाराज परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। परिजन आरोपी परिचालक के साथ-साथ बस ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे सामान्य अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिजन मृतक राहुल की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग करने लगे।
परिचालक की गिरफ्तारी के बाद खोला जाम

सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम नसीब सिंह ने परिजनों को बताया कि जसौरखेड़ी गांव निवासी आरोपी परिचालक पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं बस चालक की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव ले गए। इस मौके पर एसीपी राजेंद्र कुमार, थाना सेक्टर-6 एसएचओ कर्मवीर दहिया समेत अन्य थानों के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन-



-आरोपी परिचालक को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

-विनोद कुमार, इंस्पेक्टर, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।

-फोटो 63 : मृतक राहुल की पत्नी तनुजा। संवाद

-फोटो 63 : मृतक राहुल की पत्नी तनुजा। संवाद

-फोटो 63 : मृतक राहुल की पत्नी तनुजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें