झज्जर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन काम करने के लिए 28 हजार 484 एंड्राॅयड फोन जारी कर दिए हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर फोन भेजे हुए एक माह हो चुका है, लेकिन अब तक कई जिलों में आंगनबाड़ी वर्करों को मोबाइल तक नहीं मिले हैं जबकि दूसरी तरफ मुख्यालय ने एंड्राॅयड फोन चलाने के लिए उनको ट्रेनिंग देने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। प्रदेश के 9 जिलों में यह ट्रेनिंग मंगलवार यानी 23 जनवरी से शुरू होनी है जबकि उन जिलों में अभी कई आंगनबाड़ी वर्करों को एंड्रायड फोन नहीं मिले हैं। इन जिलों में नारनौल, फरीदाबाद, मेवात, भिवानी, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा और चरखीदादरी शामिल हैं। एक दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान अलग-अलग बैचों में ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
यह जारी किया गया है शेड्यूल
नारनौल में 23 से 25 तक, रेवाड़ी में 29 से 31 जनवरी तक, फरीदाबाद में 23 से 25 जनवरी, गुरुग्राम में 29 से 31 जनवरी, मेवात में 23 से 25 जनवरी, पलवल में 29 से 31 जनवरी, भिवानी में 23 से 25 और 29 जनवरी, अंबाला में 23 से 25 जनवरी, कुरुक्षेत्र में 29 से 31 जनवरी, फतेहाबाद में 23 से 25 जनवरी, हिसार में 23 से 25 और 29 व 30 जनवरी, जींद में 5 से 8 फरवरी, पानीपत में 5 से 7 फरवरी, सिरसा में 23 से 25 जनवरी व 29 जनवरी, सोनीपत में 5 से 8 फरवरी, झज्जर में 3 से 7 फरवरी, रोहतक में 29 से 31 जनवरी, पंचकूला में 1 और 2 फरवरी, चरखीदादरी में 23 जनवरी, यमुनानगर में 5 से 7 फरवरी, करनाल में 6 से 8 फरवरी, कैथल में 29 से 31 जनवरी तक ट्रेनिंग दी जाएगी।