फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्ग महिला को धूप सेकना पड़ा भारी, बंदरों के झुंड ने कई जगह काटा

विज्ञापन
फोटो 76: वृद्धा पर हमला करता बंदर। स्रोत सीसीटीवी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बत्रा कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला संतोष (60) अपने घर के बाहर 26 दिसंबर की दोपहर धूप सेक रही थीं। इस दौरान बंदरों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया और घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है दोपहर को बंदरों का एक झुंड गली से गुजर रहा था। इसी दौरान गली में कुर्सी पर बैठी महिला अमरनाथ बत्रा की पत्नी संतोष को देखते ही बंदर उन पर झपट पड़े। तीन-चार बंदरों ने महिला के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया जिससे वह घायल हो गई।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह शोर मचाकर बंदरों को भगाया। घटना के बाद परिजनों महिला को तुरंत अस्पताल ले गए। फिलहाल महिला की हालत बेहतर है लेकिन वह घटना के बाद से दहशत में हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-15 के पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने कहा कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है लेकिन नगर परिषद इस समस्या पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

फोटो 76: वृद्धा पर हमला करता बंदर। स्रोत सीसीटीवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें