फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उम्मीदें...जिले की पांच हजार महिलाएं बनी लखपति दीदी

विज्ञापन
29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।
विज्ञापन
झज्जर। जिले में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की पांच हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। इन महिलाओं की आमदनी सालाना एक लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने अपना अलग-अलग स्वरोजगार कर इस मुकाम को हासिल किया है। लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की एक ऐसी सदस्य होती है जिसकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख रुपये या इससे अधिक है।
इस आय की गणना कम से कम चार कृषि मौसमों या चार व्यापार चक्रों के लिए की जाती है जिनकी औसत मासिक आय दस हजार रुपये से अधिक है जोकि लगातार बनी रहे। फिलहाल यह दूसरा साल चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल इन महिलाओं का चयन लखपति दीदी के लिए किया गया था। अब दूसरे वर्ष के लिए अप्रैल में नई लखपति दीदी के नाम सामने आएंगे। जिले में लगभग 29 हजार महिलाएं हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जुड़ी हुई है।
जिले में लगभग तीन हजार स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इसमें 5113 महिलाएं लखपति दीदी चुनी गई हैं जो फिलहाल अपना-अपना अलग व्यापार कर रही हैं।

उपलब्धियां 2025...

1. 15 हजार महिलाओं को मिला लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
सरकार की तरफ से इस साल चुनाव घोषणा पूरी करते हुए महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिया जिसे लाडो लक्ष्मी योजना कहा गया। इसके तहत जिले में अब तक 15 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इसमें कई महिलाओं को दो किस्त प्राप्त भी हो चुकी हैं। जिले में 55 हजार के लगभग महिलाएं योजना की पात्र हैं।

2. माजरा की बेटी करीना ने नेट में देश में पहला स्थान पाया
गांव माजरा की बेटी करीना कादियान ने इस साल सीएसआईआर-यूजीसी नेट की बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था। करीना साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। करीना के पिता सोमवीर सिंह एक किसान हैं जबकि उनकी माता पिंकी देवी गृहिणी हैं। परिवार खेतीबाड़ी और पशुपालन के जरिए गुजर-बसर करता है। चार बहनों में सबसे बड़ी करीना शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही।

3. पांच शिल्पकारों को मिला स्टेट हैंडीक्राफ्ट अवॉर्ड
5 हस्त शिल्पकारों को इस साल स्टेट अवॉर्ड मिला है। अंबाला में आयोजित राज्यस्तरीय तीज महोत्सव पर कल पांचों शिल्पकारों को सम्मानित किया गया। यह पांचों शिल्पकार बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। हस्तशिल्प कलाकार कोमल गुप्ता को मिनिएचर पेंसिल कार्विंग, ज्योति शर्मा को पेंटिंग, उषा रानी को क्ले वर्क के लिए स्टेट अवॉर्ड मिला है। इनके साथ ही कलाकार साक्षी को सांझी आर्ट और ममता त्रिपाठी को माटी कला के लिए अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड के रूप में इन्हें प्रशस्ति पत्र और तीन लाख रुपये नगद प्रोत्साहन राशि मिली। यह सभी कलाकार बहादुरगढ़ के नेशनल अवॉर्ड विजेता हस्तशिल्प कलाकार बोंदवाल परिवार के शिष्य हैं। बोंदवाल परिवार में 5 राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता हस्तशिल्प कलाकार हैं।

29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।

29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।

29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।

29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।

29jjrp11- गांव माजरा की बेटी करीना कादियान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें