सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Jhjhar
माछरौली गांव में बकरी चरा रही एक आठ साल की बच्ची को अज्ञात वाहन चालक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर बच्ची के शव को अस्पताल में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार माछरौली गांव निवासी आठ साल की पायल पुत्री कमल सिंह गांव के पास ही बकरी चरा रही थी। जब वह सड़क पार करने लगी तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। माछरौली पुलिस थाना प्रभारी रामजस का कहना है कि पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।