झज्जर। सुर्खपुर रोड पर पुलिस पर एक व्यक्ति के फायरिंग कर दी जो एएसआई प्रवीण की जांघ में जा लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें डीघल निवासी पंकज के दाहिने पैर में गोली लगी हैं। घायल एएसआई प्रवीण का इलाज ऑस्कर अस्पताल में चल रहा हैं जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
वहीं आरोपी पंकज को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी हैं। सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह, डीसीपी लोगेश कुमार, डीसीपी क्राइम अमित दहिया दल-बल के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मी का हाल जाना।
स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि छारा चुंगी के पास गैलेक्सी होटल में कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी। होटल में डीघल निवासी पंकज अपने साथी संदीप के साथ शराब पीने आया हुआ था। सूचना पर एएसआई प्रवीण अपने तीन अन्य साथियों के साथ रेड के लिए पहुंचे।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सुर्खपुर बाईपास के पास पंकज ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें एक एक गोली एएसआई प्रवीण की जांघ पर जा लगी, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली पंकज के पैर में लगी।
घायलों को अस्पताल लाया गया। एएसआई का ऑस्कर अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पंकज को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।