फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक बोले-रामपाल की प्रशंसा करने पर मिली धमकी, कानपुर का बताया बदमाश

विज्ञापन
15jjrp21- झज्जर। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कुलदीप वत्स। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने वीरवार को पत्रकारों को बताया कि जेल में बंद रामपाल की प्रशंसा करने के कारण उन्हें धमकी मिली है। फोन करने वाले ने खुद को कानपुर का बदमाश बताया। वत्स ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

गांव गिरावड़ में विधायक ने खुद को जेल में बंद रामपाल का अनुयायी बताते हुए प्रशंसा की थी। इसी के बाद 13 जनवरी को यूपी के कानपुर से रामचंद्र यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। खुद को बदमाश बताते हुए गालियां भी दीं। पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की है।
विधायक ने कहा कि बादली क्षेत्र के किसानों के खेतों से बरसाती पानी निकालने में रामपाल ने 4-5 करोड़ के पंप सेट दिलाए थे। इसी कारण उन्होंने तारीफ की थी। लेकिन, वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। रामचंद्र यादव पहले भी हरियाणा के कई नेताओं को धमका चुका है।
विज्ञापन



रामपाल का अनुयायी रहा है रामचंद्र
रामपाल के अनुयायी जयबीर ने बताया कि रामचंद्र यादव वर्ष 2014 में बरवाल आश्रम आए थे। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन फिर चोरी करने के आरोप में आश्रम से निकाल दिया गया। कुछ अन्य लोग भी निकाले गए। वे दान में हिस्सा मांग रहे थे। आश्रम से निकाले जाने के बाद सात-आठ लोगों ने कमेटी बनाकर रामपाल के अनुयायियों का अपमान करते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें