झज्जर। प्रदेश सरकार ने गोशालाओं में रखे बेसहारा गोवंश के लिए चारे की राशि जारी की है। इसके तहत जिले की 14 गोशालाओं के लिए भी राशि जारी हुई गई है। इस राशि को सभी गोशालाओं के खाते में ऑनलाइन डाल दिया गया है।
जिले में कुल 14 गोशालाएं पंजीकृत हैं। इसमें 14758 गोवंश है। इसके लिए सरकार की तरफ से राशि जारी की गई है। सरकार ने कुल एक करोड़ 23 लाख 95 हजार रुपये की राशि जारी की है। सरकार की तरफ से यह गोशालाओं के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है। गोशाला संचालकों को 6 माह के लिए प्रति गोवंश 750 रुपये के हिसाब से राशि जारी की गई है।
इसके अलावा सरकार ने अब बेसहारा गोवंश को हर माह चारा मद का पैसा देने का फैसला भी किया है। अब प्रति बछड़ा-बछड़ी के 10 रुपये, प्रति गाय 20 रुपये और प्रति नंदी 25 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हर माह गोशाला संचालकों को दिए जाएंगे। पहले प्रति गोवंश 4.10 रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाई गई है।
जिले की गोशालाओं में 14758 गोवंश
जिले की 14 गोशालाओं में लगभग 14758 गोवंश है। इसमें तीन गोशालाओं में दो हजार से अधिक गोवंश है। इसके अलावा चार गोशालाओं में एक हजार से अधिक गोवंश है, जबकि सात गोशालाओं में एक हजार से कम गोवंश है।
सरकार चाहती है कि कोई गोवंश बेसहारा नहीं घूमे और उसको समय पर चारा मिलता रहे। इसके लिए जितनी भी पंजीकृत गोशाला हैं, उनके लिए सरकार हर तीन माह में राशि जारी करती है। इस बार भी 14 गोशालाओं के लिए एक करोड़ 23 लाख 95 हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। समय-समय पर सरकार गोवंश के लिए बेहतर करने का काम कर रही है।
प्रमोद बंसल, संचालक श्री गोशाला एवं सदस्य, हरियाणा गो सेवा आयोग, हरियाणा
गोशाला का नाम बजट
गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ, दादरी तोय- 978000
दादा महाथुरपुरी गोशाला मातनहेल-1683750
श्री ब्रह्रमचारी जयरामदाश पंचायती गोशाला बेरी-1281750
आदर्श गोशाला गुरुकुल झज्जर-209250
महर्षि दयानंद गोशाला गुरुकुल झज्जर-65000
श्री राम कृष्ण गोशाला सेवा समिति खेरका गुज्जर-1337000
गोपाल श्री कृष्ण गोशाला डीघल-1566750
श्री गोशाला झज्जर-845250
श्री आर्यव्रत गोशाला मांडोठी-2404000
दानवीर बाला जाखड़ 36 खाप गोशाला समिति साल्हावास-1173000
श्यामजी गो सेवा समिति नूना माजरा-288750
श्री बाबा भेहरुनाथजी गो सेवा समिति झामरी-214000
गाे दान सेवा समिति जाखोदा-156000
गोपाल नंदी गोशाला डीघल-192500