फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश-ठंड के बीच एक्यूआई में राहत, नमी ने बढ़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
01jjrp30- रेवाड़ी रोड बाईपास पर कोहरे के बीच खाली जमीन पर पडे़ पानी व अन्य सामग्री को खाते पक्ष
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। वीरवार सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। इसी बीच लोगों को एक्यूआई में राहत मिली। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड और बारिश के बीच प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत जरूर देखने को मिली। नए साल के पहले दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 187 दर्ज किया गया जो येलो जोन में रहा। लंबे समय बाद जहरीली हवा से आंशिक राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन मौसम की मार ने मुश्किलें कम नहीं होने दी।
ठंडी हवाओं के साथ नमी बढ़ने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया। सुबह और शाम के समय तेज सर्द हवा चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। बारिश और ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम रही। चाय, कॉफी और गर्म कपड़ों की दुकानों पर जरूर भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने व सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और नागरिकों से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें