01jjrp10- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करते पुजारी कुलदीप वशिष्ठ। संवाद
बेरी। नव वर्ष पर धर्मनगरी बेरी के विश्व प्रसिद्ध मां बेरी वाले के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और आरती गाकर श्रद्धालुओं ने नए साल का आगाज किया। इसके अलावा माजरा के बाबा श्यामजी, मोहन दास धाम और जटेला धाम में हजारों श्रद्धालु ने माथा टेका। बाबा मोहन दास व श्याम के मंदिर में श्रद्धालु ने माथा टेककर नववर्ष की शुरुआत की श्रद्धालुओं की। वर्तमान में जहां पर मंदिर स्थित है वहां पर धर्मराज युधिष्ठिर ने घटोत्कच के पुत्र बबरीक के धड़ को समाधि दी थी। तब से लेकर अब तक इस समाधि लोग इस समाधि को पूजते आ रहे हैं।