फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारे छोरे को दिल दे बैठी अमेरिकी मेम, रचाई शादी

Wed, 13 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्यार किसी सीमा, किसी भाषा का मोहताज नहीं होती। यह बात यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। बीमार भाई का इलाज कराने भारत आई अमेरिकी मेम म्हारे छोरे को दिल दे बैठी। मंगलवार की रात को झज्जर के एक बैंकट हाल में दोनों विवाह में बंधन में बंध गए। साथ आई अमेरिकी मेम की बहन ने भी अंग्रेजी गानों के साथ हरियाणवीं गानों पर जमकर ठुमके लगाये। दो दिल और दो देशों के मिलन के गवाह बनने पहुंचे ग्रामीण भी इस दौरान खुशी से फूल नही समां रहे थे।

ऐसे मिले दिल
झज्जर जिले के गांव महराणा निवासी संदीप के मामा का गुड़गांव में मेदांता अस्पताल के निकट गेस्ट हाऊस है। मेदांता अस्पताल में अमेरिका निवासी नोदी रॉ नाम की एक युवती भाई का इलाज करवाने के लिए आई थी। इस दौरान वह संदीप के मामा के गेस्ट हाऊस में ठहरी थी। इस दौरान संदीप व नोदि एक दूसरे के काफी करीब आ गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया ने परवान चढ़ाया प्यार
भाई के इलाज के बाद नोदि अमेरिका लौट गई। लेकिन दोनों के प्यार की पींगे बढ़ते रहे। बात पहले फोन पर फिर फेसबुक और व्हाटसअप पर। अंत में नतीजा यह हुआ कि दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया। बातचीत का दौर अगस्त 2015 में शुरू हुआ, फिर नवंबर माह तक बातचीत का दौर जारी रहा। फिर फेस बुक और व्हाटसएप ने नजदीकियां बढ़ाई।

भारत आयी शादी रचाने
नोदि व संदीप के इस फैसले में परिजनों ने भी दोनों का साथ दिया। संदीप दुल्हन लाने के लिए अमेरिका तो नहीं जा पाया, लेकिन अमेरिकी मेम म्हारे छोरे को बिहाने भारत जरूर पहुंच गयी। दोनों ने मंगलवार की रात को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली।
विज्ञापन


परिजन आये साथ
शादी में अमेरिका से नोदि के परिजन भी यहां पहुंचे। इस दौरान ऐसा कतई महसूस नहीं हो रहा था कि दो अलग-अलग कल्चर के युवाओं के बीच शादी की जा रही है। दोनों पक्ष के लोगों में जहां खुशी का माहौल था, वहीं आपस में एक दूसरे की संस्कृति से भी अवगत हो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें