फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव - बहादुरगढ़ रूट पर चलीं चार नई बसें

Wed, 13 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुड़गांव-बहादुरगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने इस रूट पर चार नई बसें चलाई हैं। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने राहत महसूस की। उन्होंने परिवहन निगम को आभार जताया है।
विज्ञापन





बहादुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजाना गुड़गांव आते-जाते हैं। शाम के वक्त बसों की संख्या कम होने व समय सुनिश्चित न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट कैब और बसों का सहारा लेना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों ज्यादा लग जाता था। कई बार परेशानी भी बढ़ जाती थी। कुछ यात्रियों ने सोशल साइट्स ..ट्विटर.. के जरिये मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तक यह शिकायत पहुंचाई। इस शिकायत पर संज्ञान हुआ। हरियाणा राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक की ओर से बहादुरगढ़ डिपो में आदेश पत्र भेज दिया गया और मंगलवार से बस सेवाएं शुरू हो गई।




-पांच जाएंगी और चार आएंगी
डीआई जय सिंह दुजाना के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बसें चलने से शाम के वक्त नौकरी करने वालों को काफी राहत मिली है। बहादुरगढ़ से गुडग़ांव के लिए पहली बस शाम 5 बजे, साढ़े पांच बजे, 6 बजे, साढ़े 6 बजे और 7 बजे के रवाना होंगी। जबकि गुडग़ांव से साढ़े 6 बजे, 7 बजे, साढ़े 7 बजे और 8 बजकर 25 मिनट पर बहादुरगढ़ के लिए बसें प्रस्थान करेंगी। एक अन्य बस नाइट शिफ्ट के लिए रखी गई है।
विज्ञापन





यात्रियों ने जताई खुशी
परिवहन निगम के इस कदम से यात्री भी बेहद खुश हैं। गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत रवींद्र ने कहा कि कई बार उनकी आफिस में नाइट शिफ्ट लग जाती है। रात के समय बस कम चलती थीं, जो चलती थीं उनका भी समय निश्चित नहीं था। इस कारण प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता। निजी बसें यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर चलतीं। इससे परेशानी तो होती ही थी, आफिस जाने में भी देरी होती थी। विकास, महेंद्र, सुनील और राकेश आदि ने भी परिवहन निगम के कदम की सराहना की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें