फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जंतर-मंतर जाने से रोकने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता भूपेंद्र राठी ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह हरियाणा पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर जाने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के बहादुरगढ़ स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकल चुके थे। हालांकि दिल्ली में जंतर-मंतर के करीब पहुंचने के बाद पुलिस ने बेरिकेडिंग की हुई थी और वहां से पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस तैनात रही। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने वालों को रोका गया।
विज्ञापन


इनेला नेता भूपेंद्र राठी ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही है। उनका आरोप है कि उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस उनके घर के बाहर तैनात रही। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की भी तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें